बाबा महाकाल की राजसी सवारी की तैयारियां तेज: महापौर ने किया सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण 🚧🛕
बाबा महाकाल की आगामी राजसी सवारी को देखते हुए नगर निगम ने कंठाल चौराहे से सती गेट और छत्री चौक तक मार्ग चौड़ीकरण का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। शनिवार को महापौर मुकेश टटवाल ने मौके पर पहुंचकर कार्य का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों को जलभराव हटाने तथा नाली व सड़क निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। निगम का प्रयास है कि राजसी सवारी निकलने से पहले यह मार्ग पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाए, जिसके लिए दिन-रात काम किया जा रहा है।
#UjjainNews #BabaMahakal #MahakalSawari #UjjainNagarNigam #Sitit24News