नदबई: नदबई पंचायत समिति परिसर में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का किया गया लाइव प्रसारण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के पचपदरा में प्रदेश की पहली एचपीसीएल रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया। इस अवसर पर नदबई पंचायत समिति परिसर में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जिसे अधिकारियों, कर्मचारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा।