नरैनी: शंकर बाजार नरैनी में नशे में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई की
Naraini, Banda | Mar 29, 2026 बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शंकर बाजार नरैनी में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। और सूचना पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को अपने कब्जे मे लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन रविवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।