सिरोंज: आरोन रोड पर तेज़ रफ़्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किशोर हुआ घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sironj, Vidisha | Jun 11, 2024 जानकारी के अनुसार सिरोंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत आरोन रोड पर तेज़ रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने पीछे से साइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दी।घटना में किशोर घायल हो गया।स्थानीय लोगों ने किशोर को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया।लोगों ने बताया की घटना में मोटरसाइकिल चालक को भी चोट आई थी।परंतु वे मौके से फरार हो गया।