गणेश सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भाजपा पर सवाल उठाने से पहले अपने कार्यकाल का हिसाब जनता को देना चाहिए। सांसद गणेश सिंह ने कहा कि जिस तरह मजाकिया लहजे में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम लिया हैं भाजपा के कार्यकर्ता उसे कतई बर्दास्त नहीं करेंगे।