भादरा: भादरा में फर्जी शादी के नाम पर नगदी और जेवरात की ठगी, चार के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
भादरा के राजपुरा निवासी रमेश कुमार ने फर्जी शादी के नाम पर ठगी का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि चार लोगों ने गरीब लड़की से शादी का झांसा देकर 1.90 लाख रुपये लिए। शादी के बाद महिला जेवर व नकदी लेकर फरार हो गई। जांच में वह पहले से शादीशुदा निकली। पुलिस जांच जारी है।