सवायजपुर: पाली नगर पंचायत कर्मियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, ईओ ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना
पाली कस्बे में नगर पंचायत कर्मियों की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरुक किया। अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश यादव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर मोहल्ला सराय सैफ, पटिया नीम, खारा कुआं बेनीगंज होते हुए बिरहाना, इमाम चौक, बाजार, शेख सराय, आबिद नगर आदि वार्डों में पहुंची।