सवायजपुर: श्यामपुर पंजा गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला 1 युवक का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी
हरपालपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर पंजा में तिलक और शादी की तैयारियों के बीच दूल्हा बनने वाले युवक ने गांव के बाहर पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।