सवायजपुर: पाली कस्बे में हुई दंगा नियंत्रण योजना की रिहर्सल, एसपी ने पुलिसकर्मियों को सिखाए दंगा नियंत्रण के गुर
दंगे की स्थिति से निपटने के लिए बनाई गई दंगा नियंत्रण योजना का अभ्यास रविवार को पाली कस्बे में किया गया। इस दौरान एसपी केशव चंद गोस्वामी ने रिहर्सल में पुलिसकर्मियों को दंगे के दौरान नियंत्रण के गुर सिखाए। इस अभ्यास में कई थानों के प्रभारियों को संवेदनशील प्वाइंट पर लगाया गया था।