सवायजपुर: महिला ने पति समेत 4 ससुरालीजनों के खिलाफ पाली थाने में दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
पाली थाने पर एक महिला ने शाहाबाद निवासी अपने पति समेत चार ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि बीती 13 मार्च को उसके ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। वही, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।