सवायजपुर: लखमापुर में दबंग बटाईदार ने साथियों के साथ मिलकर काट ली 18 बीघा सरसों की फसल, थाना और तहसील के चक्कर लगा रहा खेत मालिक
पाली थाना क्षेत्र के लखमापुर गांव में दबंग बटाईदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर जबरन 18 बीघा सरसों की फसल काट ली। पीड़ित खेत मालिक ने जब बटाईदार को रोकने का प्रयास किया तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की, पीड़ित ने शिकायत पुलिस में की तो पुलिस ने उसे शाम तक थाने बैठाए रखा और फिर शांति भंग में उसका चिलान कर दिया। सरसों की कीमत 1 लाख रुपए बताई है।