मंडला: पुलिस सैलरी पैकेज योजना: 35वीं वाहिनी के दिवंगत आरक्षकों के परिजनों को मिली सहायता राशि
Mandla, Mandla | Apr 9, 2026 मंडला जिले की 35वीं वाहिनी में पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत दिवंगत आरक्षकों के परिजनों को बीमा दावा राशि प्रदान की गई। 35वीं वाहिनी में पदस्थ स्वर्गीय आरक्षक शरद कुंजाम के आकस्मिक निधन (सामान्य मृत्यु) के बाद उनकी नामांकित पत्नी राजकुमारी को गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे पुलिस अधीक्षक मंडला एवं सेनानी 35वीं वाहिनी रजत सकलेचा द्वारा ₹10 लाख का चेक सौंपा गया।