सिराथू: डिप्टी सीएम के भाई सुखलाल मौर्य ने सिराथू में कहा- राजनीतिक छवि खराब करने की कोशिश, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के बड़े भाई सुखलाल ने गुरुवार शाम सिराथू में एक प्रेस वार्ता की है।उन्होंने बताया कि उनके भाई और उन लोगों की राजनीतिक छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।एक्स पर सपा नेता द्वारा किये गए एक ट्वीट के बाद हलचल मची है।एक महिला केशव प्रसाद का नाम लेकर शिकायत कर रही है।सुखलाल ने प्रशासन से बदनाम करने वालो पर कार्रवाई की मांग रखी।