सिराथू: कड़ा की गंगा नदी में एसडीआरएफ और गोताखोरों ने चलाया दूसरा सर्च अभियान, पीपा पुल से नदी में कूदे युवक का नहीं चला पता
कड़ा में बुधवार को एक युवक ने पीपे के पुल से गंगा नदी में छलाँग लगा दी, सूचना पर पुलिस ने जाकर गोताखोरों को नदी में उतरवाकर ढूंढ़वाया लेकिन पता नहीं चल सका।गुरुवार को दूसरे दिन एसडीआरएफ टीम ने भी सर्च अभियान चलाया लेकर नदी में कूदे विनोद का पता नहीं चला।पिता नरेन्द्र ने बताया कि फ़ोन पर उसने आत्महत्या की बात कही थी।फतेहपुर के खागा के बैरागीपुर के रहने वाले हैं।