मैहर: प्रभात द्विवेदी ने बदहाल NH-30 को लेकर सरकार पर साधा निशाना
नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने रीवा-जबलपुर के बीच बदहाल NH-30 को लेकर केंद्र व राज्य सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने मैहर-कटनी मार्ग की खराब स्थिति और मरम्मत के नाम पर बड़े पत्थर डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क की बदहाली से जनता परेशान है। द्विवेदी ने व्यवस्था और जिम्मेदारी तय करने की मांग करते हुए जम कर डबल इंजन की सरकार पर खड़े किए सवाल।