अतर्रा: तहसील समाधान दिवस में किसानों ने उठाई गेहूं खरीद की समस्या
Atarra, Banda | Apr 18, 2026 किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी अपने करीब एक दर्जन साथियों के साथ तहसील समाधान दिवस में पहुंचे और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि अतर्रा गल्ला मंडी में किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है, जिससे किसान काफी परेशान हैं।