खगड़िया: एमजी मार्ग पर जदयू के कला प्रकोष्ठ कार्यालय में शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि सभा आयोजित
खगड़िया शहर के एमजी मार्ग स्थित जदयू कला संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ सह कला निकेतन के संयुक्त तत्वावधान में व कला निकेतन के कार्यालय कक्ष में सोमवार की दोपहर दो बजे प्रकोष्ठ सह कला निकेतन के जिलाध्यक्ष वरिष्ठ रंग कर्मी सतीश आनंद अधिवक्ता की अध्यक्षता में स्मृति शेष स्वर कोकिला पद्मविभूषण शारदा सिन्हा की आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया।