खातेगांव: थाना नेमावर पुलिस द्वारा नर्मदा नदी नवीन ब्रिज पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु, लगाए गए 04 नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे
शनिवार शाम 4 बजे थाना नेमावर पुलिस द्वारा हरदा-देवास सीमा पर स्थित नर्मदा नदी नवीन ब्रिज पर सुरक्षा की दृष्टि से 04 अत्याधुनिक नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। इन कैमरों के माध्यम से रात्रिकालीन गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी तथा संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई करने में पुलिस को सहायता मिलेगी।