बेरमो: बकरीद को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर
Bermo, Bokaro | May 26, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत बेरमो थाना परिसर में आज मंगलवार को आगामी 28 मई को मनाए जाने वाले बकरीद पर्व को लेकर समिति की बैठक हुई। समय लगभग साढ़े 5 बजे बताया गया कि इसकी संयुक्त अध्यक्षता बीडीओ मुकेश कुमार और थाना प्रभारी रोहित सिंह ने की। बैठक में दर्जनों गणमान्य शामिल हुए।