उचकागांव: मीरगंज पुलिस की जिगना ढाला के पास बड़ी कार्रवाई, 487 लीटर शराब के साथ स्कॉर्पियो जब्त
बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।मीरगंज थाना पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की है।