मऊगंज।।जल सेना(नेवी जवान) के जवान फैज मोहम्मद को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई हनुमना में राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर भारतीय जल सेना के जवान फैज हुसैन को गुरुवार को उनके गृह नगर हनुमना में पूरे राजकीय सम्मान और नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी गई। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर हनुमना पहुंचा, पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और बड़ी संख्या में नगरवासियों की आंखें नम हो गईं।अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब जवान की अंतिम यात्रा में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस प्रशासन, सामाजिक संगठन और क्षेत्रवासी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोग "भारत माता की जय" और "फैज हुसैन अमर रहें" के नारे लगाते हुए चले।