जहाज़पुर: विधायक ने जनसंवाद केंद्र पर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं
विधायक ने जनसंवाद केंद्र पर सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं जहाजपुर। विधायक गोपीचंद मीणा ने आज बुधवार दोपहर करीब 1 बजे जनसंवाद केंद्र पर क्षेत्र से पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए तथा अन्य प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने