फारबिसगंज: फारबिसगंज व नरपतगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक करोड़ रूपया मूल्य की प्रतिबंधित मछली जप्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अररिया पुलिस के द्वारा फारबिसगंज थाना क्षेत्र के सिरसिया चेक पोस्ट एनएच 57 व नरपतगंज थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे हैं वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने सिरसिया चेक पोस्ट व नरपतगंज थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान एक करोड़ रूपया मूल्य की प्रतिबंधित मछली जप्त करते हुए तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है.