शहपुरा: डिंडौरी के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने सहायक टेक्नीशियन को सेवानिवृत्त होने पर दी शानदार विदाई
डिंडौरी के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में पदस्थ सहायक टेक्नीशियन संतराम परस्ते के सेवानिवृत होने पर विभाग ने गुरुवार शाम 4:00 बजे विदाई समारोह आयोजित करते हुए फूल माला पहनाकर तिलक वंदन करते हुए शाॅल श्री फल देकर शानदार विदाई दी। विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने विदाई ससम्मान समारोह आयोजित कर सहायक टेक्नीशियन संतराम परस्ते के कार्यों और योगदान को याद किया।