बागपत: कलेक्ट्रेट से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह की शुरुआत हुई
Baghpat, Bagpat | Jun 15, 2026 बागपत में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह का शुभारंभ कलेक्ट्रेट परिसर से किया गया। सोमवार करीब दोपहर 12:30 बजे मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा आयुष विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान योग प्रशिक्षकों ने अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन को विभिन्न योगासन तथा प्राणायाम का अभ्यास कराया।