डौण्डीलोहारा: पढ़ाई की जगह मजदूरी! आईटीआई में ईंट ढुलाई के दौरान हादसे में छात्र की 5 उंगलियां कटीं, भड़का आक्रोश
बालोद जिले के डौंडीलोहारा स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां छात्रों से पढ़ाई के बजाय मजदूरी और मिस्त्री का काम कराया जा रहा था। इसी दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।