करतला: 27 घंटे से अंधेरे में डूबा तुमान गांव, भीषण गर्मी में तड़प रहे ग्रामीण, सुशासन के दावे पूरी तरह फेल
Kartala, Korba | May 16, 2026 27 घंटे से अंधेरे में डूबा तुमान गांव, भीषण गर्मी में तड़प रहे ग्रामीण… सुशासन के दावे पूरी तरह फेल! ग्राम पंचायत तुमान में पिछले लगभग 27 घंटे से बिजली गुल है, लेकिन जिम्मेदारों के कान में जूं तक नहीं रेंग रही। एक तरफ सरकार “सुशासन तिहार” और “जन समस्या निवारण शिविर” का ढोल पीट रही है, वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण भीषण गर्मी में बूंद-बूंद राहत के लिए तरस रहे हैं।