कोलायत: झझु के जलदाय विभाग कार्यालय परिसर में एक ट्यूबेल लंबे समय से बंद पड़ा, ग्रामीणों को पानी की परेशानी हो रही
झझू के जलदाय विभाग कार्यालय परिसर में एक ट्यूबवेल लंबे समय से बंद पड़ा है। इस भीषण गर्मी में ट्यूबवेल बंद होने से पानी की परेशानी लोगों को जेलनी पड़ रही है। जिससे आमजन परेशान है और लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द ट्यूबवेल सही करवाया जाए ताकि पानी की किल्ल्त दूर हो सके। इस संबंध में JEN से बात करने पर बताया कि जल्द ही ट्यूबवेल को सही करवाया जाएगा।