बंजरिया: बुधवार शाम आई तेज आंधी व बारिश के कारण चांदमारी सहित बंजरिया के सभी गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित है
बुधवार शाम आई तेज आंधी व बारिश के कारण बंजरिया के सभी गांवों सहित चांदमारी व अम्बिकानगर में विद्युत आपूर्ति बाधित है। जिससे गुरुवार सुबह से लोगो के घरों में पीने व नित्य क्रिया के लिए भी पानी नही है। कर्पूरी ठाकुर कॉलेज के पीछे हाईवोल्टेज तार पर बड़ा पेड़ गिर जाने के कारण व्यवस्था चरमरा गई है। एसडीओ राजीव मिश्रा ने बताया कि मरम्मत का कार्य लगातार जारी है।