होशंगाबाद नगर: ग्वालटोली के सिंधी गुरुद्वारा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, माखननगर विधायक हुए शामिल
गुरुवार को माखन नगर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह नर्मदापुरम के ग्वालटोली स्थित सिंधी गुरूद्वारा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए इस दौरान विधायक ने सिंधी समाज सहित अनेकों श्रद्धालुओं के आध्यात्मिक पथप्रदर्शक एवं विश्वभर में करोड़ों भक्तों की आस्था के केंद्र साईं साधराम साहेब के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।