मैनपुरी: दीवानी में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, सैकड़ों की संख्या में की जा रही मामलों की सुनवाई
न्याय चला निर्धन की ओर के तहत दीवानी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसकी सुनवाई के लिए न्यायिक अधिकारियों की पीठ तैयार की गई थी। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुनवाई के लिए राजस्व, बैंकों, सूक्ष्म अपराध, विद्युत विभाग, मोटर वाहन और सिविल के मामले शामिल थे। राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सिविल जज डीसी अमित सिंह द्वितीय ने जानकारी दी।