मैनपुरी: कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कैंप कार्यालय में सुनी लोगों की समस्याएं, निस्तारण हेतु SDM व CO को दिए निर्देश
शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह करहल रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और SDM सदर अभिषेक कुमार व CO सिटी अजय सिंह चौहान को निर्देशित करते हुए समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।