मैनपुरी: नगला नया निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मायका पक्ष ने जताई हत्या की आशंका
कोतवाली क्षेत्र के नगला नया निवासी देवकी पत्नी सुशील कुमार की शुक्रवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते हत्या की आशंका जताई है।