मैनपुरी: एसपी के निर्देश पर पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र का हुआ आयोजन, 46 फाइलों पर की जा रही सुनवाई
शनिवार को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय हॉल में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। इस दौरान परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों द्वारा 46 फाइलों पर सुनवाई की जा रही है। परिवार परामर्श केंद्र के सदस्य पति-पत्नी की समस्या सुनकर उनके बीच सामंजस बैठाना का कार्य कर रहे हैं।