मैनपुरी: जिलाधिकारी आवास के समीप सरकारी नजूल की जमीन पर किए गए कब्जे को SDM ने मौके पर पहुंचकर हटवाने का किया काम
सदर तहसील क्षेत्र के जिलाधिकारी आवास के पास सरकारी नजूल की 9 बीघा जमीन पर अवैध तरीके से फसल बोकर उसे पर कब्जा कर रखा था। जिसकी सूचना पर उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार पहुंचे जहां उन्होंने जेसीबी की मदद से जमीन को कब्जा मुक्त करने का काम किया है।