तिरोड़ी: 14 वर्षीय बालक की महदुली के तालाब में डूबने से मौत
थाना क्षेत्र के ग्राम महदुली स्थित तालाब में रविवार दोपहर एक 14 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम उमरी निवासी अपूर्व उर्फ निक्की पिता अजय शेंडे के रूप में हुई है। घटना के समय अपूर्व के माता-पिता मजदूरी करने नागपुर गए हुए थे। जानकारी के अनुसार अपूर्व शेंडे रविवार को अपने दो दोस्तों के साथ ग्राम महदुली अपनी नानी के घर जाने के लिए निकला था।