चांदपुर: चांदपुर में चीमा फार्म पर लगे ट्रांसफार्मर को भाकियू टिकैत के धरने के बाद विद्युत विभाग ने किया बदल
बिजनौर के चांदपुर तहसील प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन ने सीमा फार्म पर लगे खराब ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए धरना प्रदर्शन किया था। शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार उच्च अधिकारियों का आश्वासन के बाद धरने को समाप्त किया गया और तत्काल प्रभाव से चीमा फार्म पर ट्रांसफार्मर रखा गया है। जिससे काफी लोगों ने राहत की सांस ली है।