महोबा: कबरई में बाजार और संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने की पैदल गश्त, सुरक्षा का दिलाया भरोसा
Mahoba, Mahoba | Apr 5, 2026 कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने पैदल गश्त की। एसपी शशांक सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक सत्यवेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ बाजारों व संवेदनशील इलाकों में भ्रमण किया। पुलिस ने दुकानदारों और आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की।