बिहारीगंज: पुलिस ने मद्य निषेध कानून उल्लंघन में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
मधेपुरा के बिहारीगंज में पुलिस ने शुक्रवार को मध्य निषेध कानून के उल्लंघन मामले में एक युवक को गिरफ्तार का न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पकड़े गए आरोपों की पहचान हथिऔंधा रेंटोला वार्ड संख्या 10 निवासी मोहम्मद गुफरान के रूप में की गई । बताया जा रहा है कि आरोपी शराब पीकर हंगामा कर रहा था जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ लिया।