कांके: कांके रोड स्थित सीएम आवास में मुख्यमंत्री से जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने की मुलाकात
Kanke, Ranchi | Jun 11, 2025 कांके रोड स्थित सीएम आवास में बुधवार शाम करीब पांच बजे सीएम हेमन्त सोरेन से भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने मुलाकात की। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में विकास से संबंधित विभिन्न विषयों और पहलुओं पर चर्चा हुई। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड में औद्योगिक निवेश की संभावनाओं से जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन को अवगत कराया।