कांके: सदर थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Kanke, Ranchi | Jun 11, 2025 सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बुधवार शाम करीब पांच बजे मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने सदर थाना क्षेत्र स्थित शांति नगर और गढ़ा टोली सहित कई जगहों पर लोगों को नशा के खिलाफ मुहिम चलाने के लिए शपथ दिलाई।