कांके: रांची के मेन रोड स्थित सुधा कॉम्प्लेक्स में नकली नोटों के साथ एक युवक गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 11, 2025 रांची के मेन रोड स्थित सुधा कॉम्प्लेक्स में नकली नोटों के साथ बुधवार शाम करीब छह बजे एक युवक पकड़ा गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गिरफ्तार युवक सेकंड हैंड मोबाइल खरीदने के लिए दुकान पर पहुंचा था। जब उसने दुकानदार को पैसे दिए तब दुकानदार को नोटों की गुणवत्ता पर संदेह हुआ और दुकानदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।