अनूपपुर: स्टाफ की कमी से 6 पीएचसी बंद, डोंगराटोला से मेडियारास तक ग्रामीण परेशान, इलाज के लिए दूर जाने को मजबूर
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए छह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भवन स्टाफ की कमी के कारण अब तक शुरू नहीं हो सके हैं। डोंगराटोला, बौंध, खांड़, खाटी, मेडियारास एवं छाता में बनाए गए पीएचसी भवन तैयार होने के बावजूद चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। इसके चलते ग्रामीणों को इलाज के लिए 10 से 15 किलोमीटर दूर अन्य अस्पत