मधेपुरा: चिमनी पर ट्रक से उतारी जा रही शराब, 225 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस को देखते ही तस्कर फरार
मधेपुरा जिले के घैलाढ़ प्रखंड क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत परमानंदपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार की रात थाना क्षेत्र के बरदाहा पंचायत स्थित मुंगरा पोखर के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 225 पेटी अंग्रेजी शराब से लदे एक ट्रक को जब्त किया।