कांके: रांची यूनिवर्सिटी में NSUI के बैनर तले नर्सिंग कॉलेज के छात्रों का प्रदर्शन
Kanke, Ranchi | Mar 30, 2026 रांची यूनिवर्सिटी में NSUI के बैनर तले सोमवार दोपहर करीब एक बजे विभिन्न नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने प्रदर्शन किया। बता दें कि नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने परीक्षा नहीं होने और रिम्स डायरेक्टर और प्रिंसिपल की मनमानी के कारण प्रदर्शन कर रहे हैं। नर्सिंग कॉलेज के छात्रों के विरोध प्रदर्शन से रांची यूनिवर्सिटी का कामकाज ठप्प हो गया।