मंझनपुर: केशवापुर में बंजर भूमि पर कब्जे का विरोध पड़ा भारी, दबंगों ने घर पर चढ़कर चलाए पत्थर, पुलिस से की शिकायत
यूपी के कौशाम्बी जिले में बंजर भूमि पर कब्जे का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने घर पर चढ़ कर ईंट पत्थर चलाना शुरू कर दिया। पीड़ित परिवार ने घर के अंदर घुस कर किसी तरह अपनी जान बचाई। पीड़ितों ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। घटना मंझनपुर थाना क्षेत्र के केशवापुर गांव की है। पीड़ित ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।