नवाबगंज: बिजली संकट पर AAP का हल्लाबोल, अघोषित कटौती, बढ़े बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
बाराबंकी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में गहराते बिजली संकट, अघोषित कटौती, बढ़ती बिजली दरों और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिलाध्यक्ष जुगराज सिंह के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया।