लोहरदगा: किसानों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से मिले योजनाओं का लाभ,अधिकारी करें प्रभावी कार्यान्वयन, उपायुक्त संदीप कुमार मीणा।
लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में सोमवार दोपहर 12 :30 बजे समाहरणालय सभाकक्ष में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए किसानों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।