जानकारी के अनुसार, अधिशासी अभियंता चंदन सिंह बसनेत और उपखंड अधिकारी हर्षित जायसवाल के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान बसंत पुत्र विरेंद्र, छिद्दो देवी पत्नी जय हिंद, सूर्यकांत मंडल पुत्र बैजनाथ, मलखान सिंह पुत्र ज्वाला प्रसाद, रमेश शॉ पुत्र हरदेव शॉ और ओमवती पत्नी रामपाल को बिजली चोरी के आरोप में पकड़ा गया।
विभाग के अनुसार, संबंधित लोग बिजली लाइन से अवैध कटिया डालकर और मीटर से पहले केबल काटकर बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए सभी छह लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की शिकायत दर्ज कर मुकदमा दर्ज कराया।
इस अभियान में उपखंड अधिकारी हर्षित जायसवाल, सहायक अभियंता विजिलेंस पुनीत कुमार, अवर अभियंता अमित कुमार सहित लाइनमैन नितेश सिंह, ध्यान सिंह, सतेंद्र सिंह और पूरन भट्ट मौजूद रहे।#electricity@udham Pushkar Singh Dhami #vidyutvibhag #UttrakhandNagar