ईचागढ़ प्रखंड के दियाडीह में यांग स्टार ग्रुप द्वारा रामनवमी के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं छऊ नृत्य का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने फीता काट कर किया।शनिवार देर शाम 7 बजे तक कार्यक्रम चला।इस मौके पर काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे।